Tuesday, March 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़माना से फ्लैग मार्च करते तिल्दा पहुंची SP श्वेता सिन्हा: बोली-होली में...

माना से फ्लैग मार्च करते तिल्दा पहुंची SP श्वेता सिन्हा: बोली-होली में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

इंदर कोटवानी

तिल्दा नेवरा-सोमवार को पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देना था।यह फ्लैग मार्च माना से शुरू हुई और रात को तिल्दा में आकर समाप्त हुई ।यह पहली बार है जब SP के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकली गई है .तिल्दा में जब पुलिस गाडियों का काफिला शहर के सडको से फ्लैग मार्च करते से गुजरा तो पहले तो लोग सहम गए। कई लोग फ्लैग मार्च देखने के लिए घर की छतो पर आ गएतो कई लोग घरो से बाहर आ गए ।जब लोगो को जानकारी हुई की त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाने SP के अगुवाई में यह फ्लैग मार्च निकाली गई है तो लोग पुलिस अधीक्षक और पुलिस की प्रशंसा करते रहे ।

श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के द्वारा रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक का पद ग्रहण करने के बाद यह पहला तिल्दा नेवरा का दौरा था,उन्होंने हरिभूमि से चर्चा करते स्पष्ट किया की कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी।उन्होंने बताया की होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने बतया की रायपुर के माना थाना से फ्लैग मार्च शुरुवात की गई .जिले के ग्रामीण थानों.विधानसभा थाना.आरंग, खरोरा थाना सहित अन्य थाना शेत्र से फ्लैग मार्च करते हम तिल्दा नेवरा पहंचे है । इस मार्च का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देना था।

श्वेता सिन्हा ने बताया की होली पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष योजना तैयार की है।इसके तहत, शहर के विभिन्न हिस्सों में फिक्स पुलिस प्वाइंट बनाए गए हैं। साथ ही, पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त पर रहेंगी।संवेदनशील इलाकों में विशेष  निगरानी रखी जाएगी। हुड़दंगियों और मनचलों को पकड़ने के लिए सादी वर्दी में महिला पुलिस टीम और विशेष बल भी तैनात रहेगा।

एसपी ने कहा, त्योहार खुशियों का प्रतीक है, इसे शांति और अनुशासन के साथ मनाएं। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने नागरिकों से शराब पीकर वाहन न चलाने और स्टंटबाजी से बचने,दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनने की अपील कीगई  है। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की हिदायत दी गई है।  उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी व्यक्ति या असामाजिक तत्व की गतिविधि संदिग्ध लगे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन के सहयोग को अत्यंत आवश्यक बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments