Sunday, March 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़महिला आरक्षक को अर्धनग्न कर मारपीट करने वाला गिरफ्तार,

महिला आरक्षक को अर्धनग्न कर मारपीट करने वाला गिरफ्तार,

रायगढ़=छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में JPL कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के कपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न कर मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों ने सिग्नल चौक से न्यायालय तक आरोपी का जुलूस निकाला। उसके चेहरे पर लिपस्टिक पोतकर चप्पलों की माला पहनाई गई। आरोपी से ‘पुलिस हमारी बाप है, वर्दी फाड़ना पाप है’ के नारे लगवाए गए। सड़क पर ही उठक-बैठक भी करवाई गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान चित्रसेन साव के रूप में हुई है, जो झरना गांव का निवासी बताया जा रहा है।

बता दें कि 27 दिसंबर को ग्रामीणों ने  कोल खदान के विरोध में प्रदर्शन किया, इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने एक महिला आरक्षक की पिटाई की थी, दूसरी महिला आरक्षक के कपड़े फाड़कर अर्धनग्न कर उन्हें दूर तक दौड़ाया था।  उसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे इस मामले में चित्रसेन साव मुख्य आरोपी था। जिसे पड़िगांव से गिरफ्तार किया गया। इसके पहले 5 आरोपी   मंगल राठिया, चिनेश खमारी, प्रेमसिंह राठिया, कीर्ति श्रीवास और वनमाली राठिया को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल ध्खिल किया जा चूका है जबकि  एक आरोपी अभी भी फरार है।आरोपियों के खिलाफ लूट, हत्या  के प्रयास, महिला की शील भंग सहित आधा दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

प्रदर्शनकारियों ने महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ कर उसका वीडियो भी बनाया। 40 सेकेंड के इस वीडियो में महिला आरक्षक रो-रोकर प्रदर्शनकारियों को भाई बोलकर कहती है कि, मुझे माफ कर दो, छोड़ दो।

प्रदर्शनकारी कहते हैं कि, क्या करने आई थी। चप्पल से मारूं अभी। चलो भाग जाओ यहां से। इसके बाद उसे छोड़कर आरोपी  चले जाते हैं। इससे पहले महिला TI को लात मारने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

दरअसल, मामला 8 दिसंबर 2025 को धौराभाठा में हुई जनसुनवाई के विरोध से जुड़ा है। JPL कोयला खदान सेक्टर-1 कोल ब्लॉक से प्रभावित 14 गांवों के लोग 12 दिसंबर से धरने पर बैठे हुए थे। 27 दिसबंर की सुबह करीब 9 बजे लिबरा चौक पर लगभग 300 ग्रामीण जमा हो गए। सड़क पर बैठकर आने-जाने का रास्ता रोक दिया।

स्थिति बिगड़ती देख सुबह करीब 10 बजे अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाया। धरनास्थल पर लगे टेंट में वापस भेज दिया। कुछ समय बाद भीड़ की संख्या करीब 1000 के आसपास हो गई।उसके बाद घरघोड़ा के एसडीएम और पुलिस अधिकारी लगातार माइक से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे, लेकिन भीड़ बार-बार सड़क पर आकर रास्ता रोकने की कोशिश करती रही। करीब दोपहर ढाई बजे अचानक हालात बिगड़ गए। भीड़ ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। पत्थर और डंडों से हमला कर दिया।

आज चित्रसेन साव की गिरफ्तारी हुई तो आक्रोशित महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों ने आरोपी के मुंह पर लिपस्टिक.. गले में जूतों की माला पहनाकर सिग्नल चौक से न्यायालय तक आरोपी का जुलूस निकाला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments