Tuesday, January 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़महादेव सट्टा केस...भिलाई में महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार

महादेव सट्टा केस…भिलाई में महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार

दुर्ग

दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा एप के लिए काम करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में 8 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है पुलिस इस मामले का आज खुलासा कर सकती है।

आपको बता दें कि एक सप्ताह पहले मोहन नगर पुलिस ने दुर्ग में कर्नाटक बैंक स्टेशन रोड दुर्ग शाखा में संचालित 111 खातों को संदिग्ध लेनदेन के चलते सीज किया है पुलिस ने इन खातों में 86.33 लाख रुपए का संदिग्ध लेनदेन होने का दावा किया था। पुलिस ने यह मामला गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश पर दर्ज किया था।

इसके बाद दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच और मोहन नगर पुलिस की टीम बनाई। दुर्ग सीएसपी चिराग जैन के नेतृत्व में टीम ने काम किया। जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला कि यह मामला ऑनलाइन सट्टा महादेव एप से जुड़ा है  इसके बाद पुलिस ने इस मामले में 8 पुरुष और 4 महिला सहित 12 लोगों को शनिवार को हिरासत में लिया।

एसपी दुर्ग से लेकर एएसपी, सीएसपी और टीआई ने इस मामले में कुछ भी बताने से मना किया है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पुलिस 8 और आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। एएसपी सुखनंदन राठौर का कहना है कि दुर्ग एसपी इस मामले का कल खुलासा कर सकते हैं। उस समय मामले की डिटेल जानकारी दी जाएगी।

दुर्ग के मोहन नगर थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने बताया ने 111 बैंक खाते सीज होने के समय बताया था कि गृह मंत्रालय के आदेश पर उन्होंने मामला दर्ज किया है। कर्नाटक बैंक में संचालित 111 बैंक खातों में देश के अलग-अलग राज्यों से 83 लाख 33 हजार से अधिक का ट्रांजैक्शन हुआ है। इसलिए पुलिस इस मामले की अलग तरीके से जांच कर रही है।

पुलिस ने जिन 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें 4 महिलाएं शामिल हैं। शनिवार शाम को सभी आरोपियों को पुलिस वैन में भरकर जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश करके उनका पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीमें शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments