छत्तीसगढ़

आज रायपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री शाह.

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर आ रहे हैं ,वे यहां वरिष्ठ भाजपा नेता और संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे.. बैठक में शाह प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से पिछली बैठक में दिए गए निर्देश के आधार पर भाजपा नेताओं की परफारमेंस रिपोर्ट लेंगे। इसके बाद पार्टी आला नेताओं के साथ बैठक होगी. जिसमें आने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही बैठक में चुनाव घोषणापत्र को लेकर भी बातचीत होने की संभावना है .

बताया गया है कि भाजपा भी कांग्रेस की तरह अपनी घोषणापत्र में इस बार किसान युवा और महिलाओं पर फोकस करना चाह रही है।नवंबर में संभावित विधानसभा की चुनाव कि पहले अमित शाह का यह तीसरा दौरा है इससे पहले भी शाह भाजपा नेताओं के साथ दो बार बैठक ले चुके हैं।
भाजपा नेताओं के बताए अनुसार अमित शाह पिछली बार की तरह इस बार भी शाम को रायपुर पहुंचेंगे. इसके बाद वे  कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रहेंगे और देर रात तक बैठक करेंगे. वे 23 जुलाई को सुबह 11बजे दिल्ली के रवाना हो जाएंगे शाह के साथ भाजपा के सह चुनाव प्रभारी मनसुख मांडवीया भी रायपुर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button