छत्तीसगढ़
15 नहीं 24 टुकड़े करूंगी… 4 बच्चों की मां प्रेमी संग रफूचक्कर, अब बीबी के फोन से पति की उड़ी नींद

- पत्नी 4 बच्चों संग प्रेमी के साथ भागी.
- पति ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

यह है मामला
पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत न्याय की गुहार लगाई है. घटना छिबरामऊ क्षेत्र स्थित एक गांव की है. धमकियों से डरे पति ने बताया कि साल 2016 में उसकी शादी हुई थी. उसके चार बच्चे हैं. 16 मार्च की सुबह करीब पांच बजे पत्नी बच्चों को लेकर बदायूं के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी.
बेटी को बचाकर लाया
1 अप्रैल को बड़ी बेटी ने रात में फोन कर उसे वापस ले जाने की बात कही थी. पीड़ित ने बताया कि बेटी ने यह भी कहा कि मां और उसका प्रेमी उसकी पिटाई करते हैं. बेटी के फोन करने के अगले दिन वह अपनी पत्नी को लेने पहुंच गया. किसी तरह वह बेटी को तो वहां से निकाल लाया लेकिन पत्नी नहीं आई.
अब पत्नी की धमकी
2 अप्रैल को पत्नी ने फोन पर धमकी दी कि मेरठ में सौरभ के 15 टुकड़े किए गए थे… मैं तुम्हारे 24 टुकड़े करवाकर मौत के घाट उतरवा दूंगी. अगले दिन कोतवाली में पीड़ित ने मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई. इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.