छत्तीसगढ़

मिथुन, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ और मिलेंगे अच्छे परिणाम

आज 6 अगस्त का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने धन संबंधित मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपके सरकारी काम के पूरे होने की संभावना है। आपका कोई काम पूरा होने से अपने घर किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको अपने किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती हैं। संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से घर से दूर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

वृषभ-आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको अपने भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। घर परिवार में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, इसलिए आप बहुत ही तोलमोल कर बोले। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आप अपनी बुद्धि से काफी कुछ पा सकते हैं। आप किसी अपरिचित व्यक्ति के सामने कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है।  जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
कर्क –आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप यदि किसी उलझन को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसके लिए आप जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। आपको किसी सेहत संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे ना उखाड़ें। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button