Wednesday, February 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़भिलाई के 'होटल छाया' इन- में पुलिस की दबिश,चल रहा था जिस्मफरोशी...

भिलाई के ‘होटल छाया’ इन- में पुलिस की दबिश,चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल.

दुर्ग -छत्तीसगढ़ को वैसे तो शांत प्रदेश माना जाता है .लेकिन इसी सुबे में होटल और स्पा के आड में जिस्मफरोशी के  धंधे ने अपनी जेड जमा ली है,राजधानी रायपुर हो या न्याय धानी बिलासपुर. उद्योग नगरी कोरबा.रायगढ़. भिलाई हो या धर्मानगरी इन सभी जगहो पर जिस्मफरोशी की दुकाने बेखौफ चल रही है.एक बाद एक हो रहे खुलासे के बाद छत्तीसगढ़ को जिस्मफरोशी हब कहा जाए तो गुरेज नही होगा.पिछले एक महीने में पुलिस ने बिलासपुर,रायगढ़,और भिलाई में होटलों और स्पा में चल रहे जिस्मफरोशी पर्दाफाश पुलिस कर चुकी है ,

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीती देर रात पावर हाउस बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ग्राहक को ग्राहक बनाकर भेजा और मौके पर ही रैकेट का पर्दाफाश किया। इस मामले में पुलिस ने होटल के मालिक घनेश राय और महिला मैनेजर सीता चौधरी को गिरफ्तार किया है। साथ ही, होटल के अलग-अलग कमरों से कई नाबालिग लड़कियों को भी बरामद किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस को लंबे समय से होटल छाया में देह व्यापार संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक गोपनीय योजना बनाई और अपने एक प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर होटल भेजा। योजना के तहत, जैसे ही प्वाइंटर ने पुष्टि की, पुलिस टीम ने तत्काल होटल में दबिश दी। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से नाबालिग लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में बरामद किया।

पुलिस ने होटल छाया इन के मालिक घनेश राय और होटल की महिला मैनेजर सीता चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान, पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी राशि और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापारBNVG (निवारण) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

बरामद की गई नाबालिग लड़कियों को तत्काल हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।इस घटना ने एक बार फिर होटल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों के संचालन पर चिंताएं बढ़ा दी हैं। रेड की ये पूरी कार्रवाई दुर्ग रेंज के डीआईजी विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई. डीआईजी विजय अग्रवाल के निर्देश पर डीएसपी चित्रा वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें छावनी सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरा और थाना स्टाफ शामिल रहे. भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि हमने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में रेड मारी, जहां संदिग्ध गतिविधियां होने की जानकारी थी. जांच में पुष्टि हुई कि होटल में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था.

बता दे की पकड़ी गई 3 में से 2 युवतियों जांजगीर जिले से आई थी.और एक युवती भोपाल से किराए पर बुलाई गई थी .प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दलाल के माध्यम से युवतियों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाता था. होटल संचालक और दलाल मिलकर बाहर से युवतियों को बुलाकर , उन्हें किराए के मकान में ठहराते और ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कार की व्यवस्था करते थे.

आपको बता दे सोमवार को रायगढ़ की एक थ्री स्टार होटल सातवीं मंजिल में संचालित होने वाले स्पा सेंटर में पुलिस चापा मारकर  अलग-अलग तीन कमरों में युवतियां बरामद की गई थी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर न्यायधानी बिलासपुर में भी स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने धंधा चलाने वालों पर कार्रवाई की जा चुकी है.जिस्म फिरोसी का धंधा न केवल बड़े शहरों में बल्की राजधानी से लगे तिल्दा जैसे छोटे शहरों और आयुटर पर  सचालित  होटलों में भी बेखौफ चल रहा है. अय्याशी करने वाले तिल्दा जैसे छोटे शहरों को सुरशित मानते है .तिल्दा की एक लाज तो इस मामले को लेकर ख्याति हासिल कर चुकी है ..भिलाई से  VCN टाइम्स की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments