छत्तीसगढ़

भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए 45 और जिला अध्यक्ष के लिए 60 वर्ष की आयु सीमा तय

रायपुर। भाजपा संगठन चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियां तेज हो गई है। संगठन चुनाव में युवाओं को मौका देने के लिए भाजपा ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए आयु सीमा तय कर दी है।जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए भी उम्र की सीमा हटाई गई है।

आयु सीमा तय किए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने कहा है कि भाजपा युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहती है इसलिए ऐसा किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने मंडल अध्यक्ष के लिए 45 वर्ष की आयु और जिला अध्यक्ष के लिए 60 वर्ष की उम्र तय की है। यानि 45 साल से अधिक आयु वाले कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष नहीं बन सकेंगे। वहीं  भारतीय जनता युवा मोर्चा के लिए भी उम्र की सीमा घटा दी गई है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के लिए 32 वर्ष की आयु तय की गई है।

बता दें कि पहले भाजयुमो जिलाध्यक्ष के लिए अधिकतम 35 साल की उम्र थी। आयु सीमा तय किए जाने को लेकर प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका दे रही है। भाजपा और कांग्रेस में जमीन-आसमान का अंतर है, कांग्रेस में केवल गांधी परिवार को मौका मिलता है। भाजपा में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को समान अवसर मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button