छत्तीसगढ़

इंजीनियर ने टीचर पत्नी की हत्या करने बोलेरो से कुचला:सांसें चलने पर रॉड से मार.मारकर उतारा, मौत के घाट ;

बालोद- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक इजीनियर ने अपनी टीचर पत्नी  को पहले बोलेरो से कुचला फिर रॉड से पीट-पीटकर मार डाला..। मर्डर के बाद पत्नी की मौत को हादसा बता दिया..पुलिस भी सड़क हादसा मानकर जाँच करती रही लेकिन टीचर के परिजनों को इस पर शक हुआ..उन्होंने हत्या की आशंका जताई।जब नए सिरे से जाँच हुई ..उसके बाद एक ऐसा CCTVफुटेज सने आया जिसे पुलिस ने देखा  तो उनके भी होश उड़ गए ..

छत्तीसगढ़ के बालोद में इंजीनियर पति ने टीचर पत्नी को बोलेरो से कुचलकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। - Dainik Bhaskar

जानकारी के मुताबिक मृतिका बरखा वासनिक 35 साल बालोद जिले डौंडी विकासखंड में शेरपार हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थीं.। आरोपी पति शिशपाल वासनिक है बिजली विभाग में इंजीनियर के पद पर पदस्थ है। 22 मार्च 2025 को स्कूल से छुट्टी के बाद बरखा वासनिक स्कूल के प्यून के साथ स्कूटी से दुर्ग लौट रही थीं….।और जब  वह हितेकसा गांव के मंदिर के पास पहुंचे,तभी उन्हें एक बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।

बरखा और प्यून गंभीर रूप से घायल हो गए..बोलेरो को कोई और नही बरखा का पीटीआई चला रहा था . और उसने  पत्नी को कुचलकर मरने का प्लान बनाकर टक्कर मारी थी..इस दौरान बरखा की सांसें चल रही थीं…। इसके बाद शिशपाल बोलेरो से नीचे उतराऔर  लोहे के रॉड से उस पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई…।

पहली नजर में यह महज एक सड़क हादसा लगा, लेकिन बरखा के परिजनों को इस पर शक हुआ।तो उन्होंने  हत्या की आशंका जताई। परिजनों ने थाने से लेकर एसपी के कार्यालय के चक्कर काटे। सीसीटीवी फुटेज, बोलेरो नम्बर और स्कूल के बच्चों के दिए जा रहे बयान के बाद पुलिस को मामले की दोबारा जांच शुरू करनी पड़ी।

पुलिस ने जब दुबारा जांच शुरू की तो  पता चला कि पति-पत्नी के बीच अनबन थी। दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे..। पत्नी बच्चों को लेकर दुर्ग में अलग रह रही थी..। इस बात से इंजीनियर पति नाराज था..। शिशपाल ने पत्नी को मारने की साजिश रची और बरखा के आने-जाने की टाइमिंग, रास्ता और रोजमर्रा की आदतों की रेकी कर हत्या कर दी ।दल्लीराजहरा पुलिस ने पति शिशपाल और उसके सहयोगी को पकड़ा है। बालोद पुलिस आज इस मामले का खुलासा करेगी।  बयुरो रिपोर्ट vcN टाइम्स बालोद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button