छत्तीसगढ़

सावन का तीसरा सोमवार..भोरमदेव में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प-वर्षा:मुख्यमंत्री साय और डिप्टी CM ने बूढ़ामहादेव के किए दर्शन

रायपुर-आज सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में सुबह से भक्तों की कतारें लगी हुई हैं। कबीरधाम के भोरमदेव में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। सीएम साय और डिप्टी सीएम अरुण साव ने भोरमदेव और बूढ़ामहादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

रायपुर के महादेवघाट स्थित हटकेश्वर महादेव में रात 2 बजे से ही पूजा अर्चना के साथ भोलेनाथ का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह से ही दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं और भगवान भोलेनाथ को जल और बेल पत्र अर्पित कर रहे हैं।

रायपुर के महादेवघाट स्थित हटकेश्वरनाथ महादेव।
रायपुर के महादेवघाट स्थित हटकेश्वरनाथ महादेव।

कबीरधाम: भोरमदेव में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा

हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए गए फूल।
हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए गए फूल।
.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button