छत्तीसगढ़

मां ने दूसरे पति संग बेटे को मारकर दफनाया:8 महीने बाद बाड़ी खोदकर निकाली गई लाश

सक्ती-छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मां ने अपने बड़े बेटे को मंझले बेटे और दूसरे पति के साथ मिलकर मार डाला। मर्डर के बाद लाश को बाड़ी में दफना दिया। पुलिस ने 8 महीने बाद बाड़ी में खुदाई कर शव को बाहर निकाला है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम संदीप भारती है। वह चारपारा गांव का रहने वाला था। मां सरिता भारती, मंझले बेटे करन भारती और महिला के वर्तमान पति रंजीत भारती ने मिलकर मारा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

बाड़ी की खुदाई के बाद पुलिस ने लाश निकाली। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

दरअसल, गांव के ही रहने वाले एक रिश्तेदार ने संदीप भारती के मर्डर की शिकायत मालखरौदा थाने में की थी। इसके बाद पुलिस ने वारदात की पुष्टि की। शनिवार को सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर के साथ मालखरौदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

इस दौरान SDM की मौजूदगी में युवक के बताए जगह पर यानी बाड़ी की खुदाई की गई। बाड़ी से पुलिस ने संदीप भारती की लाश निकाली और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि संदीप भारती के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। उसकी मां सरिता भारती दूसरे पति के साथ रहती थी। साथ में ही दो बेटे भी रहते थे। किस वजह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है, अभी खुलासा नहीं हो सका है।मालखरौदा थाना प्रभारी सतरूपा तारम ने बताया कि युवक की डेडबॉडी गल चुकी थी। कंकाल मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने सबूतों के साथ लैब भेजा है। इसके अलावा वारदात में शामिल 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। तीनों से थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द खुलासा करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button