65 लाख की डकैती में पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड,दोस्त और उसकी पत्नी संग मिलकर की वारदात; कुछ देर में IG करेंगे खुलासा दुर्ग-राजनांदगांव से 10 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। दो दिन पहले शहर के पॉश इलाके अनुपम नगर में दिन दहाड़े हुई 65 लाख की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस संगठित अपराध का मुख्य आरोपी पीडि़त का पड़ोसी है उसने अपने दोस्त और उसकी पत्नी के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में करीब आधा दर्जन आरोपियों को पकड़ा है। जिन्होंने इस डकैती को शातिर तरीके से प्लानिंग करके अंजाम दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, डकैती का एक आरोपी नागपुर का निवासी साजिद है। वो पीड़ित का करीबी है उसने अपने दोस्त भिलाई निवासी राहुल और उसकी पत्नी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। डकैती के बाद आरोपी अमलेश्वर दुर्ग की ओर भागे। बीच रास्ते में उन्होंने गाड़ी बदली है। इसके बाद में अलग-अलग शहरों में भाग गए ।


पीड़ित वेलु परिवार काफी बड़ा है। यह आठ भाई-बहन है। जिस जमीन को परिवार ने बेची थी। उसे लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद था। इनमें से कुछ लोगों में नाराजगी भी थी। इसकी भनक लगते ही पुलिस का शक करीबियों पर गहरा गया था। पुलिस लगातार परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ कर रही थी। वारदात के दौरान वे कहां पर थे? वारदात के पहले और बाद के एक्टिविटी पर लगातार पुलिस नजर बनाए रखी थी।
उल्लेखनीय है कि रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दिन दिनदहाड़े करीब 20 मिनट के अंदर 65 लाख की डकैती की वारदात हुई है। यह डकैती खम्हारडीह थाना इलाके के अनुपम नगर में हुई। डकैत कमांडो ड्रेस पहनकर घर के भीतर घुसे। बुजुर्गों को पिस्टल अड़ाकर बंधक बना लिया। फिर डराने के लिए नकली इंजेक्शन लगाया। इस दौरान उन्होंने लाल सलाम कहते हुए कहा कि हल्ला किया तो घर को बम से उड़ा देंगे।
a



