बीजापुर बीजापुर जिले के र्रेम थाना क्षेत्र में रविवार को IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 5 जवान घायल हो गए हैं। सभी जवानों को मौके से निकालकर जिला अस्पताल लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सर्चिंग के दौरान नक्सलियों की लगाई IED पर जवानों का पैर आ गया था, जिससे जोर का धमाका हुआ। फिलहाल सभी घायलों को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के बताए अनुसार यह घटना तारेम पुलिस थाना क्षेत्र के तहत हुई जब सुरक्षाकर्मियों का एक दल इलाके में चिन्नेगेलुर सीआरपीएफ शिविर से विस्फोटकों को हटाने के काम पर निकला था। आईईडी का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने के अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने विस्फोटक से जुड़ा एक तार देखा।
अधिकारी ने बताया कि जब वो तार से जुड़े बम की तलाश कर रहे थे तभी उसमें विस्फोट हो गया, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

