.तिल्दा नेवरा -छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 2 जुलाई को आयोजित आम आदमी पार्टी की महारैली को लेकर आम आदमी पार्टी के तिल्दा एवं हथबंद ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक तिल्दा पूज्य सिंधी पंचायत हाल में संपन्न हुई..|बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओ के द्वारा रैलीको सफल बनाने का संकल्प लिया गया,इस रैली में आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होगे और सभा को संबोधित,करेगे |बैठक मैं शामिल पदाधिकारियों को तिल्दा एवं हथबंद से 500 लोगों को रैली मे ले जाने का लक्ष्य सौंपा गया है..जो लोग रैली में जाएंगे उनके नामों की सूची बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इस मौके पर सोशल मीडिया इंचार्ज कमल महान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर में आयोजित आप कीमहारैली ऐतिहासिक होगी.इस रैली में पूरे प्रदेश से 1 लाख से भी अधिक लोग शामिल होंगे..इस रैली के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश में आप पार्टी का एक अलग सा माहौल दिखने लगेगा| महान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदेश में रहने वाले हर छोटे-बड़े व्यक्ति तक पहुंचाएं,और उनसे कहे कि एक मौका केजरीवाल को देंवे ताकि प्रदेश में आप की सरकार बन सके।बैठक को सेंट्रल टीम के नवजोत सिद्धू ,प्रदेश से सहसचिव संतोष यदु , जिला अध्यक्ष जगन्नाथ महिलांग ने संबोधित किया।
बैठक में श्यामाचरण साहू,भरतसिंह चौहान,चैनदास चेलक ,भागीरथी जायसवाल, भुनेश्वर डहरिया,रोहित पाटिल,रामनारायण निषाद,अशोक वर्मा,राजेन्द्र पटवा,राधे बंजारा,रेवत कुर्रे,विनोद बंजारे,मोहित गायकवाड़,चरण डहरिया आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।