छत्तीसगढ़

बिलासपुर में खुलेआम चल रहा था हुक्काबार! मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

बिलासपुर-शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्काबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में हुक्काबार के संचालक को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हुक्काबार से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक हुक्काबार का अवैध संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी जहां से हुक्काबार के मैनेजर विक्रम ठाकुर, रितेश विश्वकर्मा और अरबाज खान को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि हुक्काबार का संचालन विनोद ठाकुर द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने संचालक विनोद ठाकुर को भी प्रकरण में आरोपी बनाया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हुक्काबार से 6 हुक्का पॉट, 8 कोयला कोको जेल, 7 चिलम, पाइप, स्टेन, मोबाइल फोन और नकद राशि जब्त की है। फिलहाल पुलिस संचालक की तलाश में जुटी हुई है वहीं गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button