छत्तीसगढ़

बिरनपुर घटना की जांच करेगी सीबीआई – उपमुख्यमंत्री शर्मा

रायपुर। बुधवार को विधानसभा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घोषणा की कि बिरनपुर मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जाएगी। यह जानकारी उन्होंने सत्तापक्ष के विधायक ईश्वर साहू के द्वारा सदन में उठाए गए बिरनपुर हत्याकांड मामले में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से यह घोषणा सदन में की।
उल्लेखनीय हैं कि सत्तापक्ष के विधायक ईश्वर साहू के पुत्र भुवनेश्वर साहू की बीते वर्ष 8 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी जिसमें 34 आरोपी के नाम सामने आये थे, इनमें 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, शेष आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, ये आरोपी अब तक क्यों गिरफ्तार नहीं किए गए, यह मामला सदन में उठा। जिस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एक समाज के चार स्कूली बच्चों के बीच विवाद की स्थिति के बाद, समाज ने सुलह के लिए बैठक रखी थी. इस बैठक के बाद भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भागीरथी साहू की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया था. 8 अप्रैल को 11 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई. एक अन्य की गिरफ्तारी बाद में की गई. अभियोग पत्र 5 जुलाई को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है. मामले की विवेचना जारी है. इस पर भाजपा विधायक ने कहा कि अंजोर यदु ने घटना की शुरुआत की थी, लेकिन आज तक उस पर कार्रवाई नहीं की गई. विजय शर्मा ने कहा कि मैंने स्पष्ट किया है गांव में जो घटना हुई भुनेश्वर साहू को हत्या हुई. न्याय की लड़ाई लड़ते-लड़ते उनके पिता आज सदन में अपनी बात कह रहे हैं, यह अद्भुत संयोग है. मैं आपसे कहना चाह रहा हूं, कि इस प्रकरण में सेक्शन 173 सीआरपीसी के तहत विवेचना जारी।
उन्होंने बताया कि जिस संदर्भ में बातचीत हुई उचित प्रमाण मिले वह जेल में है, परंतु जिनके संदर्भ में ऐसा नहीं हुआ, उनकी विवेचना जारी है. 40 लोगों के नाम दिए गए थे, उसमें 12 लोग के नाम स्त्रगुक्र थे उन सभी के संबंध में विवेचना जारी है आगे भी करवाई जारी रहेगी. ईश्वर साहू ने कहा कि विशेष समुदाय के लोगों के पास सैकड़ो हथियार हथियार थे उसे समय अधिकारियों ने कहा था कि उसे जप्त करेंगे लेकिन अभी तक जब तक क्यों नहीं हुए ? इस पर विजय शर्मा ने कहा कि इसमें संबंध में जो भी हथियार उपयोग किया गया था, उन सब को जमा किया गया है कुछ हथियारों को एफएसएल रिपोर्ट के लिए भेजा गया है. गांव में पुलिस चौकी है, और यह निर्धारित किया जा रहा है कि गांव में कोई बड़ा हथियार नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button