छत्तीसगढ़

बाप ने धारदार हथियार से बेटी का काटा गला, फिर खुद को भी किया घायल

बाप ने धारदार हथियार से बेटी का काटा गला, फिर खुद को भी किया घायल

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले से में बाप की हैवानियत की खबर आई है। दरअसल, यहां बाप ने बेटी का गला काटा, फिर खुद को भी किया घायल चलिए विस्तार से बताते हैं पूरा मामला क्या है।

इस हमले में बेटी का गला काट दिया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी पिता ने खुद का भी गला काट लिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बेटी और पिता दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रायपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पिता मानसिक रूप से पीड़ित था, जिसके कारण उसने इस तरह का कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज रायपुर जिला अस्पताल में चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button