छत्तीसगढ़

बांदीपुर टाइगर रिजर्व में पीएम मोदी का सफारी लुक

बांदीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को अलग अंदाज नजर आया। पीएम मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं और रविवार सुबह बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे। पीएमओ द्वारा जारी तस्वीरों में पीएम मोदी का सफारी लुक नजर आया।
प्रधानमंत्री सुबह चामराजनगर जिले में बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे। यहां दौरा किया। इस दौरान पीएम संरक्षण गतिविधियों में शामिल फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ और स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत किया। तमिलनाडु की सीमा से सटे चामराजनगर जिले के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकडू हाथी शिविर का भी दौरा किया। साथ ही महावतों से भी बातचीत की।पीएम मोदी ने टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशकों के साथ भी बातचीत की, जिन्होंने हाल ही में संपन्न प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन अभ्यास के पांचवें चक्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button