छत्तीसगढ़

कांग्रेस 2 अक्टूबर से निकालेगी ‘भरोसा यात्रा’इस दौरान कांग्रेसी भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे

भाजपा की परिवर्तन यात्रा की तरह अब कांग्रेस भी भरोसा यात्रा निकालने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर से होगी। यह यात्रा छत्तीसगढ़ में सभी विधानसभा में निकाली जाएगी। इसके लिए विधानसभा-वार नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस की शुक्रवार को हुई मैराथन बैठक में के बाद इस यात्रा पर फैसला लिया गया है। यात्रा के दौरान कांग्रेसी भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। हर विधानसभा से निकलने वाली यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button