छत्तीसगढ़

बस्तर के बड़ांजी थाने में पोस्टेड आरक्षक का शव जंगल में फंदे से लटका मिला: पुलिस ने जताई सुसाइड की आशंका

जगदलपु-.छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के टकरागुड़ा जंगल में एक आरक्षक का शव फंदे से लटकता मिला है आरक्षक बड़ांजी थाना में पोस्टेड था। प्रारंभिक जांच में  आरक्षक के सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक,आरक्षक का नाम नवलेश कश्यप 25साल  है। वह पहले DRG में था वर्तमान में बड़ांजी थाना में आरक्षक के पद पर पोस्टेड था पिछले कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में था आरक्षक लोहंडीगुड़ा का रहने वाला था।
मंगलवार की सुबह घर से 2 किमी की दूरी पर जंगल में एक पेड़ में फंदे से लटकती लाश पर  इलाके से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई  कुछ ही देर में मौके पर जवान पहुंच गए सबसे पहले फंदे से शव को नीचे उताराकर परिजनों को सुचना दी गई पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है..प्रारंभिक तौर पर पुलिस द्वारा  सुसाइड की आशंका जताइ जा रही है ..बावजूद पुलिस परिजनों और आरक्षक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। साथ ही  मोबाइल हिस्ट्री भी खंगाल रही है इसके अल्वा भी पुलिस हर पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button