Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़बलौदा बाजार में दंपति की कमरे में मिली लाश: पति का शव...

बलौदा बाजार में दंपति की कमरे में मिली लाश: पति का शव फंदे पर लटका मिला.पत्नी बिस्तर पर मृत पड़ी मिली.

बलोदा बाजार।
बलौदा बाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र मैं एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दंपति की घर के बंद कमरे में लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है पूरा मामला जारा गांव का है का है।

मिली जानकारी के अनुसार बलोदा बाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के जरा निवासी जगमोहन देवांगन 42 साल का शो घर के कमरे में लटका हुआ बेला जबकि उसकी पत्नी यमुनाबाई 39 साल बिस्तर पर खून से लथपथ अवस्था में पाई गई। घरवालों की माने तो जब सुबह उसका बेटा सो कर उठा तो जगमोहन और उसकी पत्नी घर में नहीं दिखे। तब उसने कमरे के पास जाकर अपने पिता को आवाज़ लगाई। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया तब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अपने आप खुल गया। अंदर देखा तो जगमोहन फंदे पर लटक रहा था। और जमुना देवांगन मृत अवस्था में पलंग पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। तब उसके बेटे ने आसपास के लोगों को जाकर घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते घर के पास लोगों की भीड़ लग गई। तत्काल पुलिस को सूचनादी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हेमंत पटेल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। जब पुलिस वहां पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था। जगमोहन फांसी के फंदे पर झूल रहा था वहीं पत्नी पलंग पर पड़ी हुई थी।

टी आई ने घटना की जानकारी तत्काल अपने आला अफसर को दी। और फोरेंसिक विभाग को भी वहां बुलाया गया ‌। पुलिस ने तत्काल कमरे को सील कर दिया और अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे। हालांकि मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह तो पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है। ऐसे पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस के शक की सुई उनके घर वालों के इर्द-गिर्द घूम रही है। मृतक जगमोहन अपने बेटों के साथ संयुक्त परिवार में रहता था रात को रोज की तरह जगमोहन खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया वहीं उनके बेटे दूसरे कमरे में जाकर सो गए। चर्चा इस बात की भी है कि जगनमोहन का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और गुस्से में आकर उन्होंने पत्नी की हत्या कर दी और स्वयं फांसी के फंदे पर झूल गया।दूसरी तरफ यह भी चर्चा हो रही कि पति पत्नी कमरे में सो रहे थे तो दरवाजा अंदर से क्यों बंद नहीं था ? चर्चा इस बात की भी हो रही है की घटना में घर के ही लोगों का हाथ है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। वीसीएन टाइम्स की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments