छत्तीसगढ़

तेलीबांधा की सड़क से हटायी गई चौपाटी

रायपुर । तेलीबांधा की सड़क पर अब चौपाटी नहीं लगेगी। सभी ठेलों को गुरुवार को निगम ने हटवा दिया। निगम के अफसर सुबह पूरी टीम के साथ पहुंचे और दुकानों को हटाने का काम किया। सुबह यहां पहुंचे निगम के कर्मचारियों से दुकानदार बहस करते भी दिखे, मगर किसी की एक नहीं सुनी गई और दर्जनों दुकानों को कुछ ही घंटे में यहां से हटा दिया गया। ट्रैफिक की परेशानी बनी रहती थी। इस वजह से चौपाटी को यहां से हटाने का फैसला निगम और जिला प्रशासन की ओर से लिया गया। दो महीने पहले भी यहां ठेलों को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। मगर दुकानदारों तब जोरदार विरोध कर दिया था। इस वजह से तब कार्रवाई टालनी पड़ी थी।

नगर निगम के इस एक्शन से दुकानदार खासे नाराज हैं। सुबह तेलीबांधा में कार्रवाई करने आए अफसरों ने 40 से ज्यादा ठेलों को जब्त कर लिया है। इसे दुकानदारों ने एक तरफा कार्रवाई बताया है। कारोबारियों का कहना बिना किसी उचित विस्थापन के इन्हें हटाने का काम किया जा रहा है ये पूरी कार्रवाई निगम की मनमानी है।

तेलीबांधा इलाके के पार्षद अजीत कुकरेजा ने बताया कि नगर निगम के आगामी प्रोजेक्ट में तेलीबांधा थाने से ठीक पहले एक्सप्रेस वे के भीतर की सड़क पर चौपाटी की जगह दुकानदारों को दिए जाने की बात है। जल्द ही व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button