छत्तीसगढ़

बटोगे तो कटोगे’ का नारा लोकतंत्र के लिए खतरनाक:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

रायपुर-उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के ‘बटोगे तो कटोगे’ के नारे पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि, इतने साल से चुनाव हो रहे हैं। क्या इससे पहले हम सेफ नहीं थे? अब तक हमको किसने काटा है। धमकी देकर वोट नहीं लिया जा सकता है। आप धमका क्यों रहे हो।

उन्होंने कहा कि इस पर कोई कुछ नई बोल रहा है। ना तो राष्ट्रपति, ना तो चुनाव आयोग और ना ही सुप्रीम कोर्ट बोल रहा है। यह जो नारा है, वो गलत है। ऐसा नारा लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। शंकराचार्य ने यह बयान छत्तीसगढ़ के रायपुर में दिया है।

हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि, कोई भी पदयात्रा करे उसका हम स्वागत करते हैं, लेकिन अपनी यात्रा पर यह कहते हैं कि जात पात की करो विदाई यह ठीक नहीं है। वर्ण और आश्रम से हमारी पहचान है, तो कैसे हिन्दू राष्ट्र बन सकता है।

उन्होंने कहा कि ऐसा हिन्दू राष्ट्र जिसमें वर्ण आश्रम नहीं होगा, वो खतरनाक होगा। वहीं, धर्मांतरण को लेकर बस्तर में धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा पर अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि, इस यात्रा से धर्मांतरण को बढ़ावा मिलेगा। हम कह रहे है कि वे यात्रा ना करें।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम हिंदुओं को इसकी चिंता है। यदि वहां से लोग आ रहे हैं, तो उन्हें भारत में शरण दी जाए। भारत हिंदुओं की मात्र भूमि है, लेकिन पिछले दिन यह घटना हुई की BSF के जवानों ने उन्हें भगा दिया था।

उन्होंने कहा कि, हमने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र लिखा था कि, उन्हें आने दिया जाए। आज वो विषय बढ़ता चला जा रहा है। हम इतनी बड़ी संख्या में होने के बावजूद कुछ नहीं कर पा रहे हैं। जब आप सत्ता में ही हैं, तो प्रदर्शन की क्या जरूरत है। प्रदर्शन करके आप राजनीतिक लाभ लेना चाह रहे हैं।

शंकराचार्य ने कहा कि इनको कहना था एक भी हिन्दू को आपने छुआ तो कई उदाहरण हमने अभी आपको बताए बांग्लादेश हमारे वजह से बना है। इस मसले पर कुछ नहीं हुआ तो यहां भी बहुत बांग्लादेशी हैं, हम उनको भी एक-एक कर बाहर निकालेंगे।

महाराष्ट्र में महायुति की जीत को लेकर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि, महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार थी, तो उन्होंने हमारी मांग पूरी की। गौ-माता को राज्यमाता का दर्जा और उन्हें इतनी बड़ी जीत मिली है। उनकी पर गौ माता का ही आशीर्वाद है।

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री गौ-माता को राज्य माता घोषित करने के लिए हिचक रहे हैं। आगे चुनाव इनका भी है, कुछ भी हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button