छत्तीसगढ़

कैबिनेट में मैं नहीं और भी योग्य हैं..मै छत्तीसगढ़ में ही ठीक-डॉ रमन

रायपुर। जब से दिल्ली से खबर आई है कि मोदी कैबिनेट का विस्तार हो रहा है और छत्तीसगढ़ से भी किसी एक का नंबर लग सकता है.तरह-तरह के कयास नामों को लेकर लगाये जा रहे हैं। इनमें विजय बघेल,सरोज पांडेय,सुनील सोनी और अजगले का नाम के साथ डॉ रमन सिंह का भी नाम लिया जा रहा है लेकिन आज डॉ रमन सिंह ने स्वंय अपने नाम को खारिज करते हुए कहा कि मै छत्तीसगढ़ में ही ठीक हूं। मतलब नहीं..।

शनिवार को रायपुर में पूर्व मंत्री राजेश मूणत के धरना प्रदर्शन में शामिल होने डॉ रमन सिंह गए थे। यहां मीडिया ने मोदी कैबिनेट पर सवाल किया तो अपनी स्थिति को लेकर डॉ रमन सिंह ने जवाब दिया। मैं छत्तीसगढ़ में ही अच्छा लगता हूं और छत्तीसगढ़ मुझे अच्छा लगता है। कांग्रेस नेता मंत्रिमंडल में जगह मिलने की बात कर रहे हैं, ये पूछे जाने पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता तो यही चाहते हैं। छत्तीसगढ़ में बहुत से योग्य लोग हैं, उन्हें स्थान मिल सकता है। ये कहते हुए डॉ रमन ने यह भी संकेत दिया है कि मोदी कैबिनेट में प्रदेश के किसी सांसद को जगह मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button