बिलासपुर- रंगों का त्योहार होली अब खत्म हो चुका है। परिवार और अपनों के साथ त्योहार मनाने के बाद अब प्रवासी लोग धीरे-धीरे अपने कामकाज की जगहों की ओर लौटने लगे हैं। शहरों और कस्बों में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ भी देखने को मिल रही है। अगर आप भी ट्रेन में सफर करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दरअसल, नागपुर मंडल के अंतर्गत बोरतलाव-दरेकसा और गुदमा-गोंदिया रेल खंड में गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाना है। जिसके चलते रेलवे ने कुल 13 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 2 ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी।
बताया गया है कि यह कार्य 6 और 7 मार्च को किया जाएगा, जिसके कारण इन दोनों दिनों में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह काम रेल लाइन और पुलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।