सारंगढ़-छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़-जिले में आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने अपने चाचा के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में चाचा, दादी और 3 साल का बच्चा भी शामिल है। वहीं इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इस वारदात की सूचना पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है । फ़िलहाल दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
मली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सारंगढ़ के झाल ग्राम पंचायत का है। यहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा के परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के चाचा, दादी और 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। इतना ही नहीं इस जानलेवा हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इस वारदात की सूचना पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। फ़िलहाल दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
वारदात के पीछे का आपसी पुराणी रंजिश की बात सामने नहीं आई है। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने के फिराक में था.लेकिन पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया । मौके से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है . घटना के बाद गाव में दहशत और आक्रोश का माहौल है .पुलिस आरोपी से वारदात के पीछे का असली कारण जानने के लिए पूछताछ कर रही है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुईं है और इलाके में मातम का माहौल बन गया है। सारंगढ़ से VCN टाइम्स की रिपोर्ट

