Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन आज, आचार संहिता की घोषणा इसी हफ्ते कभी भी

रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में आचार संहिता की घोषणा इसी हफ्ते कभी भी की जा सकती है। बुधवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जिसमें निर्वाचन पदाधिकारी अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की जानकारी देंगे। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत चार अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख पहले से तय हो चुकी है। इससे पहले 28 सितंबर तक दावा आपत्तियों का निराकरण किया गया।

सूत्रों के मुताबिक आचार संहिता की घोषणा इसी हफ्ते कभी भी हो सकती है। संभवत: सात से 12 अक्टूबर के बीच आचार संहिता लागू हो सकती है। आचार संहिता के लागू होते ही प्रदेश में सरकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों में रोक लग जाएगी। साथ ही राजनीतिक पार्टियों के लिए सरकारी सुविधाओं और खर्चें का फंड भी रोक दिया जाएगा।

11 सितंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 2.03 करोड़ हो चुकी है। इसके बाद भी कई नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। बुधवार को निर्वाचन कार्यालय में अधिकारी अंतिम मतदाता सूची की जानकारी देंगे। अधिकारियों के मुताबिक चुनाव आयोग की सुविधा के मुताबिक छूटे हुए मतदाता नामांकन के चार दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button