
बैतूल जिले के मुलताई में बीती रात 9.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों ने पंखे और फर्नीचर को हिलते देखा। इसके बाद वे घबराकर घरों से बाहर निकलकर आ गए।भूकंप की तीव्रता और इसके केंद्र के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। प्रशासन या मौसम विभाग से भी कोई सूचना जारी नहीं की गई है। हालांकि अब तक किसी जनहानि या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं ह

बैतूल जिले के मुलताई में भूकंप के झटके
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के युवा बस कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्कूटी में बैठते समय अचानक हार्ट में दर्द हुआ, फिर नीचे गिर गया। इसका लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान इंद्रजीत सिंह बाबरा उर्फ सन्नी (35 साल) के रूप में हुई है, जो कि ओल्ड बाबरा बस के संचालक थे।
35 साल के कारोबारी की हार्ट-अटैक से मौत,
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को अचानक भारतमाला प्रोजेक्ट में बन रहे एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। मंत्री ने अधिकारियों से प्रोजेक्ट और निर्माण की गुणवत्ता की जानकारी ली। इसी भारत माला प्रोजेक्ट के मुआवजा राशि में 43 करोड़ रुपए से ज्यादा की गड़बड़ी उजागर हुई है।दरअसल, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अभनपुर पहुंचकर साइट विजिट किया।इसके बाद वो ग्राम पंचायत भेलवाडीह के पास पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क निर्माण के संबंध में पूछताछ की
रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे पर डिप्टी CM ने जांची क्वालिटी
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में फिर मौसम बदला है।सरगुजा में आकाशीय बिजली गिरने से एक टीचर की मौत हो गई।कई हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले भी गिर रहे हैं..कुछ इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है..मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन यानी 6 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा
सरगुजा में आकाशीय बिजली गिरने से शिक्षक की मौत
रायपुर प्रेस क्लब और आर्ट होम संस्था की तरफ से ग्रीष्मकालीन में एक महीने तक महिला एवं बाल चित्रकला शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ 1 मई को प्रेस क्लब भवन मोतीबाग में किया गया। शिविर में मीडिया परिवार और निर्धन वर्ग के बच्चों को फ्री में प्रशिक्षण दिया जाएगा।इच्छुक प्रशिक्षणार्थी सुबह 8 से 9:30 बजे तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। शिविर में चित्रकला की बेसिक जानकारी के साथ-साथ कई तकनीकें सिखाई जाएंगी।
रायपुर प्रेस क्लब में चित्रकला शिविर की शुरुआत
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना के आरोपों में रायपुर के पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह को नोटिस मिला है। रायपुर एसपी को अवमानना नोटिस जारी करते हुए हाई कोर्ट ने जवाब मांगा है।एएसआई के रिटायरमेंट के बाद भी उसके खिलाफ रिकवरी आदेश जारी कर समस्त देयकों को रोक दिया गया। कोर्ट आदेश के बाद भी देयकों का भुगतान नहीं करने पर अब हाई कोर्ट ने रायपुर पुलिस अधीक्षक के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
रायपुर एसपी को अवमानना का नोटिस, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सुकमा वनमंडल में आदिवासी तेन्दूपत्ता संग्राहकों के बोनस घोटाले को लेकर राज्यपाल रामेन डेका को पत्र लिखा है।उन्होंने इसे “गरीब आदिवासियों के हक पर डाका” बताते हुए गंभीर चिंता जताई और राज्य सरकार की लापरवाही पर सवाल उठाए। और बोनस की राशि आदिवासी संग्राहकों को जल्द भुगतान करने की बात कही।
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने लिखी राज्यपाल को चिट्ठी
बालाघाट में कटंगी रेंज के कुडवा कॉलोनी के पास खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बाघ शरीर का निचला हिस्सा खा गया।रोज की तरह सुबह पांच बजे लोग खेत में काम करने गए थे। करीब 6 बजे बाघ ने पीछे से प्रकाश पाने 45साल पर हमला कर दिया। हम लोग चिल्लाते हुए वहां से भागे। थोड़ी दूर जाकर हमने पत्थर फेंककर बाघ को भगाने की कोशिश भी की। तब तक बाघ उसे अपना शिकार बना चुका था।
किसान को जबड़े में दबाकर ले गया बाघ
डोंगरगढ़ में ऑटो की की लाइट चमकाने (अपर-डिपर) पर विवाद इतना बढ़ा की मर्डर हो गया। दरअसल 3 दोस्त ऑटो में घूमने निकले थे, तीनों नशे में थे और सामने एक शख्स के चेहरे पर ऑटो की लाइट अपर-डिपर करने लगे। शख्स के मना करने तीनों दोस्तों ने मिलकर उसे चाकू मार दिया।
चेहरे पर ऑटो की लाइट चमकाने पर विवाद फिर मर्डर



