छत्तीसगढ़

पैसे बांटने के आरोप में कवासी लखमा के खिलाफ FIR:चुनाव आयोग ने मामला करवाया दर्ज

छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा और जगदलपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के खिलाफ सिटी कोतवाली में FIR दर्ज हुई है। आचार संहिता का उल्लंघन कर पैसे बांटने का इन पर आरोप लगा है, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। इसी को आधार बनाकर चुनाव आयोग ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

दरअसल, होलिका दहन के दिन कवासी लखमा जगदलपुर पहुंचे थे। इस दौरान मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने होलिका दहन का आयोजन करने वाली समिति ने लखमा से कार्यक्रम को लेकर चंदा मांगा था। जिसके बाद खुद लखमा में अपने हाथों से उन्हें पैसे दिए थे। वहीं पास में खड़े कुछ लोगों ने इसकी तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर ली। भाजपा ने भी इस मामले को मुद्दा बनाया।

यह मामला चुनाव आयोग के पास पहुंचा। जिसके बाद 25 मार्च की देर शाम जगदलपुर सिटी कोतवाली में कवासी लखमा और जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 और IPC की धारा 171 बी, 171 ग, 171 ई और 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button