Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़पति ने डंडे से पीट-पीटकर गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट,

पति ने डंडे से पीट-पीटकर गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट,

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में घरेलू विवाद को लेकर एक कलयुगी पति ने अपनी ही 07 माह की गर्भवती पत्नी की पहले तो 40 से ज्यादा बार डंडे से बेदम पिटाई की। इतने में भी जब आरोपी पति का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पति ने अपनी पत्नी को मौत की नींद सुला दी। इस वारदात में महिला ही नहीं बल्कि उसके जन्म लेने वाले बेटे की भी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अब इस दर्दनाक वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

प्रेमी ने प्रेग्नेंट प्रेमिका को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।

हर किसी को हैरान कर देने वाली ये वारदात अंबिकापुर के सीतापुर थानाक्षेत्र इलाकें के ग्राम पंचायत जजगा के कठरापारा की है। यहां 30 वर्षीय राजू दास का अपनी ही 07 माह की गर्भवती मनबसिया मांझी से 02 वर्ष पहले शादी हुई, लेकिन पत्नी का घरेलू विवाद पर अपने पति से गुस्सा होकर मायका चले जाना आरोपी पति को नागवारा गुजरता था। वहीं आरोपी पति राजू दास ने पहले तो अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर मायके से ससुराल वापस ले आया और उसके बार-बार मायके चले जाने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। पत्नी द्वारा जवाब देने पर आरोपी राजू दास ने अपनी 07 माह की गर्भवती पत्नी मनबसिया मांझी को पहले तो घर में रखें डंडे से 40 से ज्यादा बार पीटा और जब इतने में भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर अपनी पत्नी और जन्म लेने से पहले ही अपने 07 माह के बेटे को भी मौत की नींद सुला दिया।

 वहीं इस वारदात की पुष्टि IBC24 पर करते हुए सीतापुर थाना प्रभारी सीआर चंद्रा ने बताया कि, मृतका के शॉट पीएम में मृतका के पेट से 07 माह का मृत शिशु भी बरामद हुआ है। वहीं मृतका के शरीर पर डंडे के 40 से ज्यादा निशान भी होने की डॉक्टर ने पुष्टि की है। वहीं इधर आरोपी पति राजू दास के खिलाफ इस निर्मम हत्या के मामले में सीतापुर पुलिस ने नामजद FIR दर्ज करते हुए पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया है और पूरे मामलें में पुलिस ने आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments