छत्तीसगढ़

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा का रोड-शो: हजारों कार्यकर्ताओ ने शामिल होकर दिखाई ताकत,मोदी-बृजमोहन के नारो से गूंजा शहर

आपको सिर्फ सांसद नहीं देश का उज्जवल भविष्य चुनना है: लक्ष्मी वर्मा

नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आपका सेवक बृजमोहन अग्रवाल के लिए कुछ समय निकालिए और उसे वोट देने जरूर जाइए:योगेश अग्रवाल,

बृजमोहन अग्रवाल को जीताने आप सभी को मतदान केंद्र जाकर सांय-सांय बटन दबाना है: महेश अग्रवाल

मोदी को न केवल तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है. साथ ही अबकी बार 400 पार के नारे को भी साकार करना है: विकास कोटवानी

तिल्दा नेवरा;चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को होने वाले रायपुर लोकसभ चुनाव के लिए प्रचार अभियान रविवार शाम 6 बजे थम गया। प्रचार थमने के पहले तपती धूप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृजमोहन के समर्थन में रोड शो कर जनता से जीताने की अपील की। इस मौके पर खपरी गांव के सरपंच और पंचों ने भाजपा प्रवेश किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दोपहर 2 बजे भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा.बृजमोहन अग्रवाल के भाई योगेश अग्रवाल.पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा.पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल.भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं तिल्दा मंडल प्रभारी शिवशंकर वर्मा.के नेतृत्व में शहर प्रवेश द्वार साईधाम रोड से ऐतिहासिक रोड शो रेली निकली  गई.रोड शो में एक मेटाडोर पर सवार लक्ष्मी वर्मा,सुमन गोस्वामी,अदिति बाघमार,प्रमोद शर्मा,नंदिनी खिचरिया, सहित सभी नेता जनता का अभिवादन करते हुए चल रहे थे। वहीं भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष विकास कोटवानी. युवा नेता दीपक शर्मा.हम हैं मोदी के परिवार. के साथ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए बृजमोहन अग्रवाल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए चल रहे थे। बैंड बाजे के साथ निकाली रैली में 5 हजार से भी अधिक भाजपा कार्यकर्ता. जिसमें महिला युवा-बुजुर्ग सभी वर्ग के कार्यकर्ता शामिल थे, ज्यादातर कार्यकर्ता हाथों में भारतीय जनता पार्टी का झंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बृजमोहन अग्रवाल का कटआउट,के साथ हम है मोदी का परिवार वाली लिखी तख्ती लिए हुए नाचते नारे लगाते हुए चल रहे थे।

रैली का स्टेशन चौक पर जोरदार स्वागत किया गया.. वही हेमू कालानी चौक पर पार्षद विकास कोटवानी के समर्थकों ने रैली में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. लगभग लगभग आधे किलोमीटर लंबी रैली में जहां यादव अपनी परंपरा पोशाक में नाचते हुए चल रहे थे, वहीं आदिवासी भाई बहनों  के साथ कई लोग विभिन्न वेशभूषाओं में नृत्य करते हुए चल रहे थे.. प्रवेश द्वार से शुरू हुई रैली विभिन्न मार्गो से होते हुए गांधी चौक पहुंची जहां सभा का आयोजन किया गया।

सभा को लक्ष्मी वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेत्रत्व में जो काम देश में हुए  हैं. उसे बताने की जरूरत मैं नहीं समझती, आप जनता समझदार हैं। उन्होंने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सात बार रायपुर में विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है. हम सभी भाग्यशाली हैं कि बृजमोहन अग्रवाल जैसा नेता इस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा है.,उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान केंद्र में जाकर सबसे ऊपर वाले बटन को दबाकर बृजमोहन के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से जीतना है। बृजमोहन भैया चुनाव जीतकर दिल्ली जाएंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर इस लोकसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगे।

सभा को संबोधित करते हुए योगेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का बहुत विकास हुआ है. 5 सालों तक कांग्रेस की सरकार थी. उस दौरान कई विकास कार्यों को रोक दिया गया था.लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव के आने के बाद. छत्तीसगढ़ में विकास कार्य में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में आपको सिर्फ संसद नहीं देश का उज्जवल भविष्य चुनना है, इसलिए राष्ट्र निर्माण का मौका न गंवाए,,गर्मी हो या शादी हो खेत में काम निकला हो, रिश्तेदार के घर जाना हो, इन सब के बावजूद नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आपका सेवक बृजमोहन अग्रवाल के लिए कुछ समय निकालिए और वोट देने जरूर जाइए। सभा को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।रैली में मंडल अध्य.सुरेश वर्मा,पालिका अध,लेमिक्षा गुरु डहरिया .घनश्याम अग्रवाल. लक्ष्मीचंद नागवानी ,भाजयुमोशहर अध्यक्ष सतीश निषाद, चंद्र कुमार पाटिल, चरण जांगड़े, नंदिनी खिचरिया. पार्षद लुकराम बघेल, आरती गिलहरे. कृपाराम पटेल.रिंकू अग्रवाल.खूबचंद वर्मा.राजकुमार गेडरे.पार्षद कृष्णा शर्मा.रवि सेन,अनिल शर्मा, सूरज नारायण शर्मा सुदेश जैन, सुखदेव वर्मा, पोषण वर्मा. जय केसरवानी निखिल जैन नवीन केसरवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.

मतदाता जोश को कायम रखे:सुरेश वर्मा

शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने रैली में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, जिस प्रकार आप सभी ने रैली में जोश दिखाया है.उस जोश को कायम रखते हुए 7 मई को बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में वोट करने मतदाताओं के घरों में जाकर उनसे  मतदान करने की अपील कर मतदान केंद्र तक भेजें..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button