छत्तीसगढ़

किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, फिर 5 को पकड़ा

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पुलिस ने एक किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मौके से तीन युवती और दो युवकों को पकड़ा है मामला बोधघाटथाने का है। यहां सेक्स रैकेट चलने की शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही थी..इस  सेक्स रैकेट को एक महिला  चला रही थी   

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है,, यहां एक किराए के मकान में सिर्फ 1500 रुपए में ही जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था.. पुलिस की टीम ग्राहक बनकर पहुंची जिसके बाद 3 युवती समेत 2 युवकों को पकड़ लिया.. मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है यहां सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही थी..इस सेक्स रैकेट को एक महिला चला रही थी   

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि जगदलपुर के तेतरखूंटी इलाके में एक किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने पुलिस ने प्लानिंग की। जिस मुखबिर ने सेक्स रैकेट के बारे में पुलिस को बताया था पुलिस ने उससे दलाल का नंबर लिया।क्स रैकेट चलवाने वाली दलाल महिला ही है। जिसके बाद ग्राहक बनकर पुलिस ने ही उसे फोन किया। महिला ने फोन पर तेतरखूंटी का पता दिया। कहा कि, वहां चले जाएं, लड़की वहीं मिल जाएगी। लेकिन, 1 बार के 1500 रुपए लगेंगे। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। जहां कमरे में एक युवती मिली।पास के कमरे में और युवतियां और युवक दिखे। जिसके बाद मौके पर बोधघाट थाना के जवान मौके पर पहुंच गए। सभी को पकड़ा गया। जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस थाना लाया गया।

पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट से जुड़ी महिला आसपास के गांव और उड़ीसा से युवतियों को बुलाकर धंधा करती थी। इसमें ग्राहकों की भी पसंद का विशेष ख्याल रखा जाता था। पुलिस द्वारा मारे गए शॉप के दौरान 3 युवतियां मिली इनमें 1 ओडिशा और 2 जगदलपुर की रहने वाली हैं। वहीं पकड़े गए 2 युवकों ने अपना नाम विपिन एम जी. और प्रवीण ए पी बताया। पुलिस ने सभी पर कार्रवाई की और कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने कहा कि सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनके पास से 4500 रुपए नगद बरामद हुए हैं। कुछ फोन्स भी मिले है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button