छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल ने चम्पारण, नवापारा में किया रोड शो

रायपुर। लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर पड़ी है। रायपुर लोकसभा से पार्टी उम्मीदवार श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपना जनसंपर्क तेज़ कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के चम्पारण और नवापारा मंडल में रोड शो किया और जनसंपर्क अभियान चलाया। बृजमोहन अग्रवाल के अभियान की शुरुवात चम्पारण मंडल के भिलाई गांव से हुई जिसके बाद तोरला, टीला, चम्पारण, पोंड गांव में जनसंपर्क किया इसके बाद बृजमोहन अग्रवाल नवापारा मण्डल के मंदलोर, परसदा, छांटा, पारागांव, नवागांव इलाकों में जनता से मुलाकात कर भाजपा के लिए वोट मांगे और मोदी जी को एक बार पुन: प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।
श्री अग्रवाल ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव राष्ट्र निर्माण का चुनाव है। यह भारत को विश्व गुरु बनाने का चुनाव है। विकसित भारत बनाने का चुनाव है यह चुनाव भारतीयों को विश्व में आत्म सम्मान दिलाने का चुनाव है। एक ऐसे भारत के निर्माण का चुनाव है जहां गरीब महिला युवा किसान को आत्म निर्भर बनाने उनके जीवन में खुशहाली लाने का चुनाव है। इसलिए सभी लोग प्रचंड मतों से भाजपा को विजयी बनाएं और केंद्र में मोदी सरकार को मजबूत बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button