कांकेर-छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शराबी शिक्षकों की संख्या बढती जा रही है.आए दिन ऐसे शिक्षकों के वायरल वीडियो देखने को मिलते हैं..कई शराबीशिक्षकों पर कार्रवाई भी हो चुकी है लेकिन शिक्षकों का शराब पीकर स्कूल आना निरंतर जारी है ऐसा ही एक मामला कांकेर जिले का सामने आया है..जिसका वीडियो वायरल हो रहा है ..
छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक शिक्षक स्कूल में बच्चो को पढ़ाने की बजाय सोता खराटे मारता रहा अरसल नशे में धुत होकर शिक्षक स्कूल आया था.छेरछेरा में स्टूडेंट्स ने घर-घर जाकर दान मांगा था, शिक्षक ने दान में मिले धान को बेचकर शराब पी ली।
मामला दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र के ग्राम पलाचूर प्राथमिक शाला का है यहाँ पदस्त सहायक शिक्षक राम कुमार कोमरा नशे में धुत होकर सोता नजर आया। घटना का वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया की स्कूली बच्चे छेरछेरा पूर्णिमा में घर-घर जाकर दान मांगकर धान और अन्य सामग्री एकत्रित किए थे। शिक्षक को इसकी जानकारी हुई तो वो धान को ले जाकर दुकान में बेच दिया।
और उस पैसे का शराब पी लिया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि शिक्षक रोजाना इसी हालत में स्कूल पहुंचता है और अब तक उच्च अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे समस्याएं बनी हुई है।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने बताया कि उन्होंने भी वीडियो देखा है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट आने पर एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि वीडियो में जो घटना देखने को मिल रही है, वह बहुत निंदनीय है एक शिक्षक के कारण हमारा पूरा शिक्षक समुदाय बदनाम हो रहा है।
शराब के नशे में स्कूल पहुंचने की यह कोई पहली घटना नही है, इसके पहले भी कई वीडियो आ चुके हैं और लगातार विभाग के अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की जा रही है। बावजूद इसके लगातार जिले से वीडियो सामने आ रहे हैं। शिक्षकों का नशे में स्कूल पहुंचना, शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।
बलरामपुर जिले में भी नशे में धुत एक टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है। शिक्षक नशे में लड़खड़ाते हुए नजर आए। इतना ही नहीं शराबी टीचर बच्चों को बिना पढ़ाए ही निकल भी गए।
मामला कुसमी विकासखंड के सोनपुर गांव स्थित प्राथमिक शाला बैगापारा का है। सहायक शिक्षक का नाम गणेश राम बताया जा रहा है। वीडियो में बच्चे यह भी कह रहे हैं कि, गुरुजी रोज ही ऐसे आते हैं।
मामले का वीडियो वायरल हुआ तो डीईओ देवेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि, एक शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है, जो नशे में पाया गया है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी को इस मामले की जांच के लिए कहा गया है। रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

