छत्तीसगढ़

रायपुर में चाकूबाजी, जमकर चले चाकू और डंडे, तीन युवकों को गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल

रायपुर: किसी ने किया चाकू से वार, तो किसी ने डंडे से किया हमला, राजधानी खून के प्यासे हुए बदमाश। दरअसल, रायपुर के ईदगाह भाटा इलाके में दिवाली की एक रात पहले जानलेवा खूनी खेल खेला गया। पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने झुंड बनाकर युवकों पर चाकू से हमला किया। इतनी बुरी तरह से चाकू मारा कि अधमरी हालत में अब घायल अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ हत्या के इरादे से हमले का केस दर्ज किया है।

दरअसल उर्स चादर जुलूस के दौरान कोतवाली इलाके में कुछ युवकों का विवाद हुआ था। इस विवाद में बेसबॉल स्टिक से एक युवक को पीट-पीटकर घायल कर दिया गया था। इसी झगड़े को लेकर बात करने के लिए नयापारा इलाके के रहने वाले शोएब, अमन, जाकिर अपने साथियों के साथ ईदगाह भाटा पहुंचे थे। यहां पहले से ही जानलेवा हमला करने की तैयारी में बदमाशों ने घेर कर चाकू से वार कर दिया। सैफ सद्दाम, समीर सरफराज, आवेश नाम के बदमाशों ने खूब चाकू और डंडे चलाएं। जानकारी के मुताबिक ईदगाह भाटा इलाके में जिस जगह घटना हुई वहां पुराने बदमाश, चाकूबाज और गांजे की तस्करी में संलिप्त बदमाश रहते हैं। उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया और लोगों को धमकाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button