बीजापुर -छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार देर रात 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इनमें एक सरेंडर नक्सली भी शामिल है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक पर इनकी जान ली है। मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों का नाम समैय्या और वेको देवा है। समैय्या पहले नक्सली था। उसने 2025 में आत्मसमर्पण किया है। वहीं वेको देवा ग्रामीण है। दोनों नक्सल प्रभावित गांव सेंड्राबोर और एमपुर के रहने वाले थे। इन्हें मिलाकर बीजापुर में 7 दिन में ये 5वीं हत्या है।
दरअसल, शनिवार रात बड़ी तादाद में हथियारबंद नक्सली सेंड्राबोर और एमपुर पहुंचे। उनके घर से सरेंडर नक्सली समैय्या और ग्रामीण वेको देवा को किडनैप कर ले गए। इस दौरान दोनों को नक्सलियों ने बेरहमी से पीटा। उनपर आरोप लगाया कि तुमने पुलिस से मुखबिरी की है।
इस दौरान नक्सलियों ने दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। मर्डर के बाद लाश को गांव में ही फेंककर भाग गए। वहीं इसकी जानकारी जब पुलिस को मिली तो जवानों को मौके के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

