तिल्दा-नेवरा नए साल की शुरुआत में तिल्दा थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट की कई बड़ी खबरे सामने आई है.पिछले 7 दिनों में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में सात लोगों की जान चली गई, जबकि4 से अधिक लोग घायल हो गए। इन हादसों में जान गंवाने वालों में 3 नाबालिग ओर एक महिला शामिल है.
साल 2026 के शुरुआती 7 दिनों मैथली दहला देने वाली घटनाएं सामने आई है. इन घटनाओं में साथ युवाओं की मौत हुई है.. इनमें तीन नाबालिक शामिल है.सभी घटनाएं तेज रफ्तार के चलते हुई है..पहली घटना शनिवार को तिल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम कोनारी के पास हुई एक युवक अपने चचेरे भाई के साथ बुलेट से मां बंजारी का दर्शन करने गया था ,जब वापस घर लौट रहे थे तभी उनकी तेज रफ्तार बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चली गई और खेत के चारों तरफ लगे के सीमेंट के पोल में लगी कांटेदार तारों के ऊपर गिर गाए और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई…दोनों बरतोरी के रहने वाले थे. इस घटना के दूसरे दिन रविवार को एक और दर्दनाक हादसा हुआ ..इस हादसे में ओटगन के रहने दो लडके बिलाडी गाव के एक दोस्त के साथ बाइक से घूम रहे थे ,इसी बीच,तिल्दा सिमगा मार्ग से गुजर रही एक ट्रक से उनकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गइ ,तीनोतर्क की चपेट में आ गए ,हादसे में एक नाबालिक की मौके पर ही मौत हो गई .जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है..
इस हादसे के दुसरे दिन दो और हादसे हुए एक हादसा सरारी गांव के पास हुआ यहाँ तेज रफ्तार कार ने सामने आ रही एक बाइक सवार को टक्कर मार दी .जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया उसका इलाज जारी है.. जबकि दूसरी घटना बरतोरी के पास हुई. गांव का रहने वाला एक युवक बाइक से लौट रहा था तभी उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई ,जिससे युवक की मौत हो गई.. इसी तरह एक और घटना हुई जिसमें ज्योति हॉस्पिटल के पीछे रहने वाला एक 25 साल के युवक जिसकी मार्च में महीने शादी होने वाली थी.. एक दर्दनाक हादसा बुधवार को हुआ,इस घटना में अपने बेटे के साथ बाइक से जाते वक्त हाईवा ने पीछे से टक्कर मर दी ,जिससे महिला की मौत हो गई ,,रात को किसी काम से अपने बाइक से रायपुर गया था तभी उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में मरने वाले किसी ने भी हेलमेट नही पहना था ..यदि हेलमेट पहने होते तो कम से कम तीन लोगो की जान बच सकती थी .7में से य्व्को की मौत सिर में चोट लगने से हुई है ..

