छत्तीसगढ़

पत्थर का जाता मारकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

कोरबा: कटघोरा थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम तुमान में पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी है. देर रात यह घटना सामने आई है. पति पत्नी के बीच झगड़ा व मारपीट हुई थी. जिसके बाद पत्नी ने आत्मरक्षा में पत्थर के जाता (गेहूं व अन्य खाद्यान्न पीसने के काम आने वाला एक गोलाकार पत्थर) से पति के सिर पर जोरदार हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद रातभर कमरे में ही मृतक की लाश पड़ी रही. शुक्रवार सुबह गांव वालों को घटना की जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनहरण यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी 37 वर्षीय पत्नी कविता यादव है.

सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी पत्नी को अपनी कस्टडी में ले लिया है. आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. ग्रामीणों के अनुसार, शराब की लत के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था.

एएसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि गांव तुमान में शराब के नशे में पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. बीती रात भी ऐसा ही कुछ हुआ, जिसके बाद पत्नी ने पति के सिर पर भारी चीज से वार किया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मौके पर पुलिस बल के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है. घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button