छत्तीसगढ़

सड़क पर उतरे 400 स्कूली छात्र, प्राचार्य को हटाने की कर रहे मांग,

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद  जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्कूल के बच्चों ने अपनी ही प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बच्चों ने प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर रैली निकाली है और अपनी मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। बच्चों के प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है, जो की सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गरियाबंद जिले के एक आत्मानंद स्कूल का है। यहां प्रचार्य वंदना पांडे को सचिव ने स्कूल का दौरा करने के बाद सस्पेंड कर दिया था। वहीं कुछ दिनों बाद एक बार फिर से वंदना पांडे को प्रचार्य बना दिया गया। वंदना पांडे को दोबारा प्राचार्य बनाए जानेके बाद छात्रों की नाराजगी बढ़ गई और 400 बच्चों ने आज नारेबाजी करते हुए रैली निकाली।

  रैली के दौरान बच्चे प्राचार्य को हटाओं और प्रचार्य को हटाना है जैसे नारे लगाते नजर आए। सभी बच्चे रैली निकालकर कलेक्ट्रेट जा रहे हैं और कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत करवाएंगे। बताया जा रहा है कि, छात्रों में प्राचार्य के खिलाफ काफी ज्यादा नाराजगी है। प्राचार्य द्वारालैब की सुविधा नहीं देने को लेकर छात्रों में नाराजगी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button