धमतरी-छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार रात एक शादी समारोह की खुशिया मातम में बदल गई . चौथिया कार्यकम में हुए विवाद के बाद बैंड वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर दुल्हन के भाई के साथ मारपीट की, फिर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी । इस वारदात में 4 अन्य लोग भी घायल हुए है जिसमे एक की हालत गंभीर बनी हुई है.घायलों में एक नाबालिग भी शामिल है .इस घटना का लाइव वीडिया भी सामने आया है। इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 2 नाबालिग भी शामिल है।ये पूरा मामला मगरलोड़ थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, ग्राम भोथीडीह के रहने वाले पंचूराम निषाद के घर शादी थी। 20 फरवरी को भोथीडीह से बारात मालगांव गई थी। 21 फरवरी की देर शाम लकड़ी पक्ष चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने आए। रात करीब 8 बजे बाजार चौक के पास लकड़ी पक्ष वालों के स्वागत में नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान चंदन निषाद और उसके दोस्तों का बैंड वालों से धक्का लगने की बात पर कहा सुनी हो गई । इसके बाद बैंड वालों ने गाली-गलौज करते हुए बैंड बजाने को छोड़ दुल्हन के भाई और दोस्तों से मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते शादी के खुशियों के बीच चीखे सुनाई देने लगी .बेंड बजाने आए 7 युवक चंदन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे इसी बीच उस पर चाकू से हमला कर सभी के सामने उसकी हत्या कर दी।जबकि चार अन्य घायल हो गए । घटना के बाद शादी का माहौल मातम बाद गया.
उधर वारदात की सूचना मिलते ही मरगलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने तोषण चक्रधारी, हिनेश उर्फ हिलेश्वर, ताम्रज कंवर सभी 18 साल, के साथ गुलाब दीवान अभिषेक पटेल दोनों 20 साल समेत 2 नाबालिग को गिरफ्तार किया है। मृतक चंदन निषाद गरियाबंद के मालगांव का रहने वाला था। चाकूबाजी में 4 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है , जिन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है । जहां उनका इलाज जारी है।एक घायल युवक तरुण को रायपुर रेफर किया गया है ..
एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि भोथीडीह में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। दुल्हन के भाई को बैंड वालों ने मारा है। 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें 2 नाबालिग है। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस वारदात को लेकर गांव के लोग भारी आक्रोशित है । जिस घर से आज बहन को लेने भाई चौथिया कार्यक्रम में आया था.उस घर से बेटी के साथ भाई का शव को साथ लेकर जब वापस गाव लौटे तो पूरे गांव में मातम छा गया.. धमतरी से VCN टाइम्स की रिपोर्ट

