खेल

तिल्दा से गुजरात के लिए निकला ट्रक-ड्राइवर माल समेत फरार:21 लाख का स्टील पाइप था लोड,

तिल्दा नेवरा ,,रायपुर से गुजरात के लिए माल लेकर निकला ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है। ट्रक में करीब 21 लाख का स्टील पाइप लोड था। इस मामले में रायपुर के मैनेजर ने तिल्दा नेवरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। यह पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक तिल्दा सरोरा में संचालित संभव स्टील ट्यूब कंपनी का अहमदाबाद की एक कंपनी के साथ स्टील पाइप का सौदा हुआ। जिसके बाद करीब 35 टन वजनी पाइप को ट्रांसपोर्टर के माध्यम से ट्रक में लोड कराया गया। ट्रक 27 जून की शाम को निकला, लेकिन 7 जुलाई तक वह गुजरात नहीं पहुंचा।

इस मामले में जब ट्रांसपोर्टर विकास एसानी से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि उसका भी ड्राइवर से कोई संपर्क नहीं हो रहा है। इसके बाद संभव स्टील ट्यूब कंपनी के मैनेजर सूतनु गोस्वामी ने तिल्दा नेवरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित को शक है कि ड्राइवर माल लेकर फरार हो गया है। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button