Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़दुर्ग में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर:8 सफाई कर्मी...

दुर्ग में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर:8 सफाई कर्मी महिलाएं और ड्राइवर घायल; 4 की हालत गंभीर

दुर्ग- दुर्ग में सुबह-सुबह तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 8 सफाई कर्मी महिलाएं और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। वहां 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पद्मनाभपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुर्घटना शुक्रवार 11 अप्रैल सुबह 6 बजे की है। चंदखुरी और कोल्हियापुरी क्षेत्र से निगम के कई सफाई कर्मी हर दिन सुबह ड्यूटी पर आते हैं। वे लोग एक ऑटो में आए। सुबह 6 बजे ऑटो ने एक सफाई कर्मी को दुर्ग विशाल मेगामार्ट के सामने उतारा। इसके बाद ऑटो सड़क किनारे खड़ा कर एक महिला का इंतजार करने लगा।

इसी दौरान जेल चौक से उल्टी तरफ से एक किया एसयूवी कार CG 07 CV 1947 तेज रफ्तार में आई और ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार के सामने का बोनट पूरा क्षतिग्रस्त हो गया और एयर बैग तक खुल गए। कार में सवार चालक और अन्य तो सुरक्षित बच गए, लेकिन ऑटो चालक और उसमें सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 112 की मदद से सभी घायलों को दुर्ग जिला अस्पताल भेजा। वहां 5 महिलाओं की हालत सामान्य है तो वहीं 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रही है।

जैसे ही दुर्घटना की सूचना दुर्ग महापौर अल्का बाघमार और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव को हुई वे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल को हालचाल जाना और कहा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व विधायक अरुण वोरा भी घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments