Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़दुर्ग के स्कूल में प्रिंसिपल-ऑफिस के सामने टोना-टोटका,नींबू-सिंदूर मिला.पुलिस बुलाई

दुर्ग के स्कूल में प्रिंसिपल-ऑफिस के सामने टोना-टोटका,नींबू-सिंदूर मिला.पुलिस बुलाई

दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक सरकारी स्कूल के स्टाप और बच्चों में उस समय हड़कंप मच गई .जब प्रिंसिपल ऑफिस के  मुख्य द्वार के ठीक सामने तंत्र. टोना- टोटका किया हुआ मिला.सुबह स्कूल खुलते ही प्रबंधन और बच्चे खून से सना पक्षी, नींबू और सिंदूर देख दहशत में आ गए। यह सब देख स्टाप कमरा खोलने की हिम्मत नही कर पा रहा था .सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस कृत्य के पीछे किसका हाथ है और उसका मकसद क्या था। उधर शिक्षकों ने भी टोटके की काट के लिए बैगा कोस्कुल  बुलाया और पूजा करवाई।अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ह

दुर्ग के एक सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र कर कोयल की बलि दी गई। - Dainik Bhaskar

दरअसल, गुरुवार सुबह जब स्कुल खुला तो बच्चों ने देखा कि किसी ने स्कूल परिसर में काला जादू का तांत्रिक चिह्न बनाकर तंत्र -मंत्र किया है। परिसर से नींबू, मृत पक्षी और सिंदूर पड़ा हुआ था ,। प्रिंसिपल रूम के सामने बरामदे में एक रांगोलीनुमा आकृति बनी हुई थी। जिसके अंदर तांत्रिक-जैसे चिन्ह उकेरे गए थे। इसमें कोयल को काटकर चढ़ाया गया था। इस घटना से शिक्षक, छात्र और परिजन घबरा गए। और तत्काल पुलिस को सुचना दी.मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले  पानी डालकर उस रंगोली को मिटाया. और जाँच का भरोसा दिलाया । इसके अलावा डरे हुए शिक्षकों ने भी स्कूल में बैगा बुलवा कर पूजा करवाई। बैगा ने अगरबत्ती, कपूर जला और सिंदूर से टोटके की काट का दावा किया। टीचर्स ने बैगा को इसके लिए भुगतान किया।

उधर मृत पक्षी और तांत्रिक-जैसे चिन्ह देख स्कुल में बच्चों ने डर से कक्षाओं में जाने से भी मना कर दिया। वहीं, पेरेंट्स भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। शिक्षकों का कहना है कि इस तरह की हरकतें अंधविश्वास फैलाने और माहौल खराब करने की कोशिश है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपी को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

दुर्ग की ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश्वरी चन्द्राकर ने कहा कि सुबह से ही शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसकी जानकारी स्कूल के शिक्षक ने उन्हें दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सब अंधविश्वास फैलाने की कोशिश है, जिस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। प्राचार्य कक्ष के बाहर ही इस तरह की स्थिति बनाई गई है।उद्देश्य बच्चों और शिक्षकों को डराने का है, ताकि वे स्कूल न आएं। लेकिन हमें इसे तूल नहीं देना है। सभी को समझा दिया गया है। पूरा मामला बोरसी थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments