Sunday, February 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़दुखी आत्मा पार्टी DAP का गठन कर बागी लड़ रहे है चुनाव।

दुखी आत्मा पार्टी DAP का गठन कर बागी लड़ रहे है चुनाव।

बेमेतरा-छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में निकाय चुनाव के बीच अजब गजब माहौल देखने को मिल रहा है..भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को टिकट नही मिली तो पार्टी से बगावत कर उन सभी नेताओं ने मिलकर स्थानीय स्तर पर अपनी खुद की पार्टी बना दी है, जिसका नाम  दुखी आत्मा पार्टी (DAP है अब ये सभी  बागी बनकर चुनाव लड़ रहे है।

बेमेतरा जिले के नगर पंचायत देवकर में कुल 15 वार्ड हैं, जहां 15 पार्षद के चुनाव होने हैं। इसके अलावा एक नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होना है। कांग्रेस व भाजपा ने इन सभी वार्ड व नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी उतारे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा ने अजय (अज्जू), कांग्रेस ने बिहारी साहू को प्रत्याशी बनाया है। इसी प्रकार दुखी आत्मा पार्टी की तरफ से सुरेश सिहोर प्रत्याशी होंगे।

भाजपा और कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओ ने अध्यक्ष सहित पार्षद के लिए टिकटकि मांग कि थीइनके ज्यादातर पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट मांगने पर निराश होना पड़ा। दोनों पार्टी ने इनमें से किसी को टिकट नहीं दिया, जिससे नाराज होकर आनन-फानन में इन सभी लोगों ने एक नई पार्टी (DAP) का गठन कर दिया।

DAP की ओर से चुनाव लड़ रहे सुरेश सिहोर ने कहा कि किसी भी पार्टी में कार्यकर्ताओं का कोई महत्व नहीं है, जो लायक है उन्हें टिकट नहीं दिया जाता है ऐसे में अब वे स्थानीय स्तर पर पार्टी बनाकर चुनाव लड़ रहे है। नगर पंचायत के सभी 15 वार्ड में अपने प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

इसी प्रकार भाजपा प्रत्याशी अजय ने कहा कि हम सभी वार्ड व अध्यक्ष के चुनाव जीत रहे। शहर के विकास को लेकर काम करेंगे। इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी बिहारी साहू ने कहा कि बीते 5 साल में हमने शहर के विकास कार्य को लेकर काम किया है। हम फिर से जीतेंगे तो विकास कार्य जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments