देश विदेश

इजरायली-अमेरिकी हमलों में अयातुल्ला खामेनेई की मौत, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म

सेंट्रल सेस्क -ईरानी मीडिया ‘प्रेस टीवी’ ने पुष्टि की है कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मारे गए हैं. उनके साथउनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए हैं. इस खबर ने वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध की आशंका को चरम पर पहुंचा दिया है.

ट्रंप और इजरायल के दावे के बाद अब ईरानी मीडिया और मुख्य समाचार चैनल ‘प्रेस टीवी’ ने आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि कर दी है कि इस्लामिक क्रांतिके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए संयुक्त हवाई हमलों में मारे गए हैं. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए कहा था, “इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक” अब नहीं रहा. उन्होंने इसे ईरान के लोगों के लिए स्वतंत्रता का एक बड़ा अवसर बताया था.

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी संकेत दिए थे कि खामेनेई का पूरा ठिकाना जमींदोज कर दिया गया है.इजरायली खुफिया सूत्रों का दावा है कि यह एक “सर्जिकल स्ट्राइक” थी जिसे अत्याधुनिक हथियारों और सटीक जानकारी के आधार पर अंजाम दिया गया.

प्रेस टीवी की पुष्टि के बाद अब ईरान में सत्ता के उत्तराधिकार को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है. तेहरान की सड़कों पर सन्नाटा और दहशत का माहौल है, जबकिसुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. ईरान के विदेश मंत्रालय और सैन्य कमांडरों ने इस “कायराना हमले” का बदला लेने की बात कही है, जिससे पूरी दुनिया में परमाणु युद्ध या तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाएं गहरा गई हैं.

खामेनेई की बेटी, दामाद और पोते की भी मौत: ईरानी मीडिया

मध्य पूर्व से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. ईरानी सरकारी मीडिया और समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिकाद्वारा किए गए संयुक्त हवाई हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की बेटी और उनके पोते की मौत हो गई है.

आधिकारिक रिपोर्ट्स में यह भी पुष्टि की गई है कि इस भीषण हमले में 86 वर्षीय खामेनेई के दामाद और बहू ने भी अपनी जान गंवा दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया कि इस हमले में अयातुल्ला खामेनेई खुद भी मारे गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button