छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 8 ट्रेनें कैंसिल..सिलियारी सेक्शन में पावर ब्लॉक:2 से 5 फरवरी तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

रायपुर=छत्तीसगढ़ से चलने वाली 8 लोकल ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते 2 से 5 फरवरी तक बिलासपुर-रायपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द कर दिया गया है। इससे ट्रेनों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है।

वहीं आज 31 जनवरी से 5 और महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें शुरू हो रही है। दुर्ग-कटनी-दुर्ग रूट पर 2 ट्रेनें चलेंगी। 28 जनवरी को बिलासपुर से छत्तीसगढ़ की पहली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन रवाना हुई थी।

ट्रेनें कैंसिल करने को लेकर रेलवे प्रशासन का दावा है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अलग-अलग मंडल में चल रहे विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके चलते यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। रेलवे प्रशासन का यह भी दावा है कि कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की समयबद्धता और गति में तेजी आएगी।

साथ ही यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार होगा। इसी कड़ी में 2 जनवरी को डाउन लाइन में 3:30 घंटे और 3 और 4 जनवरी को अप एंड मिडिल लाइन में चार-चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 2 से 5 फरवरी तक अलग-अलग तारीख को 8 ट्रेनें रद रहेंगी। इसके अलावा एक ट्रेन का परिचालन बिलासपुर तक ही किया जाएगा।

आईए जानते हैं कौन सी ट्रेन कब कब नहीं चलेगी
2 फरवरी को 68719 बिलासपुर -रायपुर मेमू पैसेंजर, 2 फरवरी को ही 68728 रायपुर बिलासपुर मेमू पैसेंजर और 2  68734 बिलासपुर गेवरा रोड Pमेमू पैसेंजर के साथ 68733 गेवरा -रोड बिलासपुर मेमू पैसेंजर नही चलेगी इस प्रकार 2फरवरी को कुल 4ट्रेनो का परिचालन बंद रहेगा

जबकि 4 फरवरी को 582001 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर 4 फरवरी को ही 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर;

5 फरवरी को 58208 जूनागढ़-रायपुर रोड पैसेंजर 5 जनवरी को ही 58204 रायपुर कोरबा पैसेंजरनही चलाई जाएगी .

इस ब्लॉक के चलते जेडी लोकल का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के अनुसार 2 फरवरी को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त होगी   ..यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा बिलासपुर से गोंदिया के बीच नहीं मिलेगी।

इसी तरह 2 फरवरी को ही 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी। यह गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button