Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव;कई मतदान केन्द्रों में विवाद, सूरजपुर के महाबीरपुर में पंच...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव;कई मतदान केन्द्रों में विवाद, सूरजपुर के महाबीरपुर में पंच प्रत्याशीयुवक को पिटा

 रायपुर-छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 53 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में सुबह7 बजे से वोटिंग जारी है। 12 बजे तक पुरुषों ने 35 %और 36.04% महिलाओं ने वोट किया है। वोटिंग की औसत 36 %है। इसी बीच सूरजपुर के जयनगर के महाबीरपुर में मारपीट की घटना हुई है।

मतदान के दौरान बूथ क्रमांक 7 के पंच प्रत्याशी जाहिदा खातून ने विनय गुप्ता को पीटा है। फर्जी वोटिंग के शक में मारपीट हुई है। इसके साथ ही रायपुर के आरंग के भैंसा मतदान केंद्र में बीजेपी विधायक गुरु खुशवंत साहेब के भाई सौरभ के फोटो वाले पर्चे लेकर एक महिला मतदानकर्मी बैठी है।

आरंग में मतदान केंद्र में महिला मतदानकर्मी की लापरवाही पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वेदराम मनहरे ने सवाल उठाए हैं। गुरु खुशवंत साहेब के भाई सौरभ के पक्ष में वोट डलवाने के आरोप लगाए हैं। वहीं कांकेर में 15 मिनट लेट से वोटिंग शुरू होने से मतदाता नाराज दिखे। अभनपुर के टीला में पंचायत चुनाव के लिए दूल्हा तेजराम चक्रधारी ने मतदान किया।

सूरजपुर के जयनगर के महाबीरपुर में मारपीट हुई है। बूथ क्रमांक 7 के प्रत्याशी ने अपने विपक्षी प्रत्याशी का सिर फोड़ दिया है।
सूरजपुर के जयनगर के महाबीरपुर में मारपीट हुई है। बूथ क्रमांक 7 के प्रत्याशी ने अपने विपक्षी प्रत्याशी का सिर फोड़ दिया है।
बीजेपी विधायक गुरु खुशवंत साहेब के भाई सौरभ के फोटो वाले पर्चे बांटे गए हैं। महिला मतदानकर्मी फोटोयुक्त पर्चा वोटिंग सेंटर में बैठी थी, जिससे हंगामा हो गया।
अभनपुर के टीला में पंचायत चुनाव के लिए दूल्हा तेजराम चक्रधारी ने मतदान किया।
अभनपुर में टीला में पंचायत चुनाव के लिए दूल्हे  ने मतदान किया।
दुर्ग जिले के ग्राम मोहलई में उच्चतर माध्यमिक शाला मोहलई में वोट डालने के लिए लोगों की लाइन लगी।
मतदान केंद्र वोट डालने के लिए लोगों की लाइन लगी।
दुर्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मतदान के लिए लगी लाइन।
दुर्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मतदान के लिए लगी लाइन।

कई बड़े नेताओं के रिश्तेदार लड़ रहे चुनाव

इसके अलावा कई बड़े नेताओं के रिश्तेदार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समधी, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह के बेटे सतवंत सिंह कोर्राम, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी विधायक रेणुका सिंह की बेटी चुनाव लड़ रही हैं।

इसके साथ ही पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा की पत्नी शशि पैकरा और बेटे लवकेश पैकरा चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर की बहू निर्मला कंवर जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

बस्तर संभाग में दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में बैलेट पेपर से वोटिंग की जा रही है। सरगुजा के अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर ब्लॉक के मतदान केंद्रों में सुबह कतार लगी है। बस्तर संभाग में दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

वहीं बाकी जगह दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग का समय खत्म होने के बाद उसी दिन ही मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। सेंसेटिव इलाकों में या विवाद की स्थिति में अगले दिन ब्लॉक में काउंटिंग होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments