छत्तीसगढ़

तिल्दा नेवरा में गणेश उत्सव की धूम.. गणपति बप्पा का दर्शन करनेवालो की भीड़

तिल्दा नेवरा शहर में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है।गणपति बप्पा का दर्शन करने शहर के साथ आसपास के गांव से श्रद्धालु परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। शाम होते ही गणेश पंडाल रोशनी से जगमगा उठते हैं। तिल्दा शहर में ऐसे तो 50 से भी ज्यादा जगहो पर भगवान गणेश की प्रतिमाए स्थापित की गई है। इनमें से डेढ़ दर्जन से भी अधिक ऐसी प्रतिमाएं है जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। तिल्दा सिंधी कैंप राजनिंग गणेश उत्सव समिति द्वारा 15 फीट की विशाल आकर्षक सौम्य प्रतिमा की स्थापना की गई है। समिति के प्रमुख आयुष कोटवानी ने बताया कि हर वर्ष राइजिंग गणेश समिति के द्वारा प्रतिमा की स्थापना की जाती है। उन्होंने बताया कि गणपति बप्पा का  आगमन बाजे गाजे के साथ हुआ.  प्रतिदिन सुबह शाम आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाता है.उन्होंने बताया की हवन के दिन छप्पन भोग सवा मनी का प्रसाद वितरण किया जाएगा..

इसी तरह स्टेशन रोड बनिया पारा राधा-कृष्ण मंदिर के सामने आस्था गणेश समिति के द्वारा हाथी पर बैठे गणेश की 14 फीट ऊंची मनमोहन प्रतिमा की स्थापना की गई है।यहां होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। प्रतिदिन विशेष प्रसादी बाटी जा रही है। समिति के अंकित,रोहित, केसरवानी ने बताया की समिति के द्वारा 30 सालो से गणपति की स्थापना की जाती है,गणेश उतसव में पुरे मोहल्ले वासियो का सहयोग रहता है ,

केसरवानी मोहल्ले में बाल गणेश समिति के द्वारा स्थापित प्रतिमा का दर्शन करने श्रद्धालु पहुंच रहे हैं .यहां महिलाएं प्रतिदिन भजन कीर्तन कर रही है। समाज के अध्यक्ष सुधा केसरवानी ने बताया कि हर साल गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।समाज की महिलाए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर भगवान की 10 दिनों तक श्रधधां के साथ पूजा करती है समिति के रौनक केसरवानी ने बताया गुरवार को भगवान को छप्पन भोगका प्रसाद चढाया गया.. .

हेमू कालानी चौक.गाँधी चौक , गुरु नानक चौक, संत कंवर राम चौक .गांधी चौक,पर समितियां के द्वारा बनाए गए बड़े पंडालों गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। वार्ड 13 में भी गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है।शाम को होने वाली आरती में सभी जगह भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। कहीं बैंड बाजे पर तो कहीं धमाल बाजे पर आरती होती है। शाम ढलते ही सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आने लगती है।संत कंवर राम चौक पर भजन संध्या का आयोजन किया गया है।

10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन 7 अगस्त को होगा. हालांकि बड़े गणेश पंडाल वाले झांकियां के साथ विसर्जन करते हैं। इसीलिए यह समितियां रायपुर विसर्जन के बाद तिल्दा में गणेश का विसर्जन करते  हैं।

     

संत कंवर राम चौक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button