तिल्दा में आमने-सामने टकराई 2 बाइक- माँ के सामने बेटे ने तोडा दम
तिल्दा में आमने-सामने टकराई 2 बाइक- माँ के सामने बेटे ने तोडा दम

तिल्दा नेवरा -समीपस्थ ग्राम छछान पहरी में बंजारी मंदिर के सामने तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गईं।जिसमे एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए । बाइक में मृतक लोकनाथ धीवर के साथ उनकी माँ बैठी हुई थी, बाइक टकराने के बाद वह दूर जा गिरी,उसने उठकर पहले बेटे को उठाया लेकिन कुछ हीदेर में उसने माँ के सामने दम तोड़ दिया . घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक पलारी के रोहासी गाव के लोकनाथ धीवर अपनी बाइक क्रमांक CG 04 LT 5740 से अपनी मां के साथ तिल्दा भिभोरी की ओर आ रहा था। इसी बीच वह ग्राम छछान पहारी मुख्य सड़क पर स्थित बंजारी मंदिर के पास पहुंचा ही था की ,उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार मोटर साइकिल क्रमांक CG 04 QP 8609 पर सवार 2 युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे युवक लोकनाथ गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया और पीछे बैठी उसकी माँ बाइक से उछलकर दो तीन फीट दूर जा गिरी । घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई लोगों की मदद से घायल युवक और उसकी माँ को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।



