तिल्दा नेवरा शहर में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में काफी बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है. नेवरा स्थित नेवरा के श्री राधा कृष्ण राधा मंदिर और स्टेशन रोड केसरवानी मुहल्ले में श्री राधाकृष्ण मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है.. मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है.

आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम चल रही है.तिल्दा नेवरा के मंदिरों में विशेष आयोजन किया जा रहा है.खाटू श्याम मंदिर में फूल माला और बिजली की जगमग रोशनी से सजाया गया है. भक्तों द्वारा आज के दिन व्रत रखकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाते हुए रात के समय अपना व्रत खोल जाता है. श्री कृष्ण जन्म के उपलक्ष में मनाए जाने वाले इस पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरो में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. मंदिर समिति ने इस विशेष दिन को और सुंदर बनाने के लिए विशेष इंतेजामात किए हैं. मंदिरो पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि लोगों में पर्व को लेकर काफी बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है.यहां पर मंदिरो में बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे हैं.
मंदिरों के अलावा ठाकुर जी के भक्तों ने घरों में भी भगवान श्री कृष्ण की छोटी प्रतिमा स्थापित कर झूले में झूलते हुए विशेष पूजा अर्चना कर जन्माष्टमी का पर्व मनायाजा रहा है रात 12 बजे केक काटकर जमकर आतिशबाजी करने की तयारी की गई है, स्टेशन रोड पर स्वर्गीय तुलसी प्रसाद शर्मा के पुत्र अजय शर्मा के द्वारा अपने निवास पर श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जारहा है। इसके अलावा अन्य कई घरों में भी भगवान का जन्म उत्सव परिवार के साथ मिलकर मनाया जा रहा है,


